Home Chandigarh Punjab News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चलाया गया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

Punjab News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चलाया गया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

0
Punjab News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चलाया गया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चंडीगढ़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जबकि मोहाली समेत कई रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र मोहाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डीएसपी हरसिमरण सिंह बल की अगुवाई में शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की गई।

वहीं मोहाली रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here