एक प्राइवेट स्कूल की गाड़ी छात्रों को ले जा रही थी। इस दौरान रेलवे गेट खुला होने की वजह से गाड़ी ने लेवल क्रॉसिंग पार करना शुरू किया और सामने से आ रही निमिता-कटोवा पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के पहिए उखड़ गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में ड्राइवर समेत आठ लोग सवार थे। हादसा ईस्टर्न रेलवे के सियालदह डिवीजन के तहत मुर्शिदाबाद के बहरामपुर पुलिस स्टेशन इलाके में करनसुबर्णा और गोविंदपुर रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग पर हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले अप लाइन की ट्रेन के गुजरने तक रेलवे गेट बंद था। इसके बाद गेट खोल दिया गया, लेकिन दूसरी लाइन से ट्रेन आने के बावजूद गेट खुला रहने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद रेलवे गेटमैन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और ट्रेन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया है। बाद में गंभीर रूप से घायल छात्रों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram