Home National मगरमच्छ का खौफनाक हमलाः बच्चे का पैर जबड़े में दबा जिंदा खाया, देखें कैसे तड़पता रहा सुनील

मगरमच्छ का खौफनाक हमलाः बच्चे का पैर जबड़े में दबा जिंदा खाया, देखें कैसे तड़पता रहा सुनील

0
मगरमच्छ का खौफनाक हमलाः बच्चे का पैर जबड़े में दबा जिंदा खाया, देखें कैसे तड़पता रहा सुनील
बहराइचः यूपी के बहराइच में एक 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया है। जिससे बच्चे की मौत हो गई। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मगरमच्छ बच्चे को कपड़ों की तरह पटक-पटक कर पानी में मार दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सुनील सिंह (12) अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने के लिए खेत में गया था। शाम को रोपाई करने के बाद सुनील जैसे ही घाघरा (सरयू) नदी में हाथ-पैर धोने लगा तो झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान मगरमच्छ सुनील का पैर जबड़े में फंसा कर नदी के बीच ले गया, जहां उसने पटक-पटक कर मारा। इस दौरान सुनील का चाचा पास में खड़ा चिल्लाता रह गया। लेकिन मदद के लिए किसी ने भी हाथ नहीं बढ़ाया। घटना बौंडी थाना के मुरौवा गांव की है। हादसे में मगरमच्छ पैर और पेट का हिस्सा खा गया। देर रात करीब 110:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने नदी से उसका शव बरामद किया। मृतक सुनील के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने भाई-बहनों के साथ रह रहा था और क्षेत्र के माधवपुरवा-करेहना विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि नदी किनारे बसे ग्रामीणों में मगरमच्छ के हमले को लेकर दहशत व्याप्त है।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here