Home Himachal>Una पंचायत चौकीदार से जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

पंचायत चौकीदार से जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
पंचायत चौकीदार से जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना/ सुशील पंडित: जिले के हरोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्रां में पंचायत चौकीदार के साथ कथित जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार निवासी बीदड़वाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुलदीप कुमार पंचायत कार्यालय में तंबाकू का सेवन कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here