Home Himachal>Baddi माईक्रो टेक कंपनी ने नोबेल वेल्फेयर सोसायटी को दिये पांच कंप्यूटर

माईक्रो टेक कंपनी ने नोबेल वेल्फेयर सोसायटी को दिये पांच कंप्यूटर

0
माईक्रो टेक कंपनी ने नोबेल वेल्फेयर सोसायटी को दिये पांच कंप्यूटर

कंप्यूटर सेंटर में 35 बच्चे ले रहे मुफ्त प्रशिक्षण

बददी, सचिन बैंसल: पट्टा स्थित नोबेल चैरिटी वेल्फेयर सोसायटी की ओर से  पट्टा में  सिलाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में माईक्रो टेक कंपनी की ओर से पांच कंप्यूटर सेट दिए गए है। इस सेंटर में शाम के समय   बच्चों को मुफ्त ट्यूशन भी  जाती है।  माईक्रो टैंक कंपनी के संचालक एनके अग्रवाल  को जैसे ही इस प्रशिक्षण केंद्र का पता चला तो उन्होंने इस केंद्र को पांच कंप्यूटर सेंटर देने की योजना बनाई गई। दून के दूर दराज क्षेत्र में निशुल्क कंप्यूटर व सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है।  शाम के समय बच्चों को मुफ्त ट्यूशन भी उपलब्ध कराई जाती है।

चैंबर आफ कामर्स हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के कानूनी सलाहकार देव्रवत यादव ने बताया कि शिविर में 35 छात्रों को कंप्यूटर व 15 छात्राओं को सिलाई के प्रशिक्षण निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद इन  बच्चों को सोसायटी की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाता है। यहा के बच्चो को घर द्वार पर ही सुविधा मिल रही है। यहां से प्रशिक्षण लेकर बच्चे अपना स्वरोजगार चला रहे है। नर सेवा नरायण  सेवा समिति बद्दी के मुख्य संयोजक राधा गोबिंद मंत्री ने केंद्र को पांच सिलाई मशीन देने की भी घोषणा की।

कंप्यूटर के प्रशिक्षक ऊषा ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र में यह सेंटर युवाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। युवा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके उद्योगो में नौकरी कर रहे है वहीं कुछ युवा अपने स्वरोजगार अपना रहे है। सिलाई सिंटर की अध्यापिका डिंपल ने बताया कि पहले लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण लेने के  लिए सोलन जाना पड़ता था, लेकिन अब छात्राओं को घर द्वार पर ही यह सुविधा मिल रही है।

छात्राएं इससे फायदा उठा कर स्वरोजगार अपना रही है। नोबेल चैरिटी वेल्फेयर सोसायटी  के संचालक गुरमैल चौधीर  ने दूर दराज क्षेत्र में सेंटर खोल कर कई युवाओ को स्वरोजगार दिलाने में मद्द की है।  इस मौके पर माईक्रोटेक कंपनी की ओर से सीए  दुष्यंत सिंह, लेखाकार मुख्या  विवेक ठाकुर  मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here