Sportsचैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को लगा झटका, ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को लगा झटका, ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट में इंग्लैंड का टीम का ऑलराउंडर चोटिल हो गया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कार्स को पैर की उंगली में चोट लगी है जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम में रेहान अहमद को शामिल किया गया है। रेहान अहमद टीम में स्पिनर के तौर पर स्क्वाड में शामिल होंगे। ऐसे में पाकिस्तान की पिच को देखते हुए उन्हें एक अच्छा रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

ब्रायडन कार्स आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ से टीम इंडिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी इंग्लैंड की टीम में शामिल थे। हालांकि, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह चैंपियंस ट्रॉफी में अब टीम के साथ नहीं रह पाएंगे। इस अहम टूर्नामेंट में कार्स पेस बॉलिंग अटैक के लिए वह इंग्लैंड के लिए अहम खिलाड़ी थे, चोट के कारण उनकी वजह से टीम को बड़ा नुकसान हो गया। ब्रायडन कार्स के टूर्नामेंट से होने के साथ ही इंग्लैंड के लिए बड़ी मुसीबत ये है कि टीम को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

ऐसे में इंग्लैंड के लिए अब इस टूर्नामेंट में उसके सभी मुकाबले करो या मरो के हो चुके हैं।
इंग्लैंड की टीम को ग्रुप में अब साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ खेलना है। साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला मैच जीत चुकी है। वहीं अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में इंग्लैंड के लिए यह मैच बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...