गुरप्रीत सिंह जो स्पर्श कोठारी मार्बल्स में बतौर नाइट सिक्योरिटी गार्ड तैनात है, अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद था। गुरप्रीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात के सन्नाटे में उसे अचानक बाहर से पटाखों के चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। शुरुआत में उसे लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन जब उसने चेक किया तो गोली चलने की आवाज थी। एक बुलेट उसके लोहे के बने सिक्योरिटी केबिन को काटते हुए दूसरी तरफ से आर-पार निकल चुकी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना पीएयू की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 18 जुलाई को गार्ड गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।View this post on Instagram