Home Punjab>Patiala Punjab News: स्कूल जा रही छात्रा पर सुए से हमला

Punjab News: स्कूल जा रही छात्रा पर सुए से हमला

0
Punjab News: स्कूल जा रही छात्रा पर सुए से हमला

पटियालाः दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा पर तेजधार सुए से हमला कर देने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ये घटना बिशन नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया और लड़की के सुआ मारकर भाग गया। चोट से घायल लड़की गली में ही चीखकर बैठ गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने वारदात की सूचना लड़की के परिजन को दी।

पुलिस का कहना है कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। लड़की को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here