Champions Trophy में Duty से गायब पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किए बर्खास्त

लाहौर: पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से जुड़े थे। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।

कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया। ’’ अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया।

इस संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती। ’’ हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...