स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुत्तों के हमले की घटना कैद बताई जा रही है। फिलहाल, मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिसके कारण पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और गुस्से का माहौल है।