Home Chandigarh बेअदबी और बहिबल कलां केस: 11 बजे SIT के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

बेअदबी और बहिबल कलां केस: 11 बजे SIT के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

0
बेअदबी और बहिबल कलां केस: 11 बजे SIT के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़ः शिअद के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सोमवार सुबह 11 बजे सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होंगे। एसआईटी उन्हें 2015 के बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड मामलों की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

पुलिस ने सेक्टर-32 में बैरिकेडिंग कर दी है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे हैं। एसआईटी ने हाल ही में सुखबीर सिंह बादल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। यह एसआईटी 2015 के बेअदबी मामलों और बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के हालिया बयान के बाद एसआईटी ने इस मामले में पूछताछ की प्रक्रिया तेज की है। जांच टीम का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी हरजीत सिंह कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here