Home Punjab>Pathankot Jalandhar से Jammu जा रही बस ने 4 लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाई आग,देखें वीडियो

Jalandhar से Jammu जा रही बस ने 4 लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाई आग,देखें वीडियो

0
Jalandhar से Jammu जा रही बस ने 4 लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाई आग,देखें वीडियो

पठानकोटः जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस (नंबर एआर2-0बी-0956) अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान संदीपनी गुरुकुल स्कूल कौंतरपुर के पास चौक में कुछ लोग खड़े थे। जहां बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक, स्कूटी और दो अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग बुरी तरह से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें से बाइक और स्कूटी सवार 2 घायलों को गंभीर हालत में राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कौंतरपुर निवासी रणजीत सिंह, पुत्र दर्शन सिंह और अरुण कुमार, पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को रोकने की कोशिश की और आक्रोश में आकर हाईवे पर ही बस को घेर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नंगलभूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों को शांत करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here