Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Flight of Success: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेट भारतीय नौसेना में बने कमीशंड अधिकारी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Flight of Success: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेट भारतीय नौसेना में बने कमीशंड अधिकारी

Mahabir
Last updated: May 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flight of Success: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस संस्थान के दो कैडेट आज एझिमाला (केरल) स्थित प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी (IND) से पास आउट होकर भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी बन गए हैं। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास, एवीएसएम, एनएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउदर्न नेवल कमांड द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि संस्थान के पूर्व कैडेट महिंदर सिंह सेखों और विनय कौशिक, दोनों ही एसएएस नगर (मोहाली) से संबंधित हैं, और अब भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में दो वर्ष की प्रारंभिक ट्रेनिंग के बाद, कैडेट्स ने एन डी ए में तीन वर्षों की शिक्षा प्राप्त की और फिर आई एन ए में एक वर्ष की सेवा आधारित प्रशिक्षण के बाद वे अब नौसेना में सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

दृढ़ संकल्प के बल पर अपने सपने को साकार किया

विशेष उल्लेखनीय है कि महिंदर सिंह सेखों, जिनके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था, ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अपने सपने को साकार किया। वहीं, विनय कौशिक के पिता श्री संजय कुमार ‘द ट्रिब्यून’ अखबार में सेक्शनल हेड हैं और माता श्रीमती रेखा शर्मा एक गृहिणी हैं। श्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव नियुक्त अधिकारियों को दिल से बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार आगे भी देश और पंजाब का नाम रोशन करते रहें।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कैडेट्स को बधाई देते हुए बताया कि अब तक इस संस्थान के 172 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बन चुके हैं, जिनमें से 20 भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी बने हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ए एफ सी ए टी की मेरिट सूची में कैडेट अर्शदीप सिंह (ऑल इंडिया तीसरी रैंक) और करण कौशिक (ऑल इंडिया 71वीं रैंक) ने स्थान हासिल किया है, और वे एयर फोर्स अकादमी जॉइन करने के लिए कॉल-अप लेटर्स का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: ऑनलाइन NRI मिलनीयों में प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों का हुआ निपटारा
Next Article Mock Drill Blackout: सायरन बजते ही जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में ब्लैक आउट, पंजाब में कुछ देर में बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.