Home National CJP Protest में छात्रों-निहंगों में हुई धक्का-मुक्की, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

CJP Protest में छात्रों-निहंगों में हुई धक्का-मुक्की, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

0
CJP Protest में छात्रों-निहंगों में हुई धक्का-मुक्की, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और उग्र प्रदर्शन के बावजूद युवाओं का गुस्सा नहीं थमा है। जंतर-मंतर पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। दोपहर जंतर-मंतर पर तब अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब निहंग सिख वहां आ पहुंचे और सीजेपी समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई।

हाथों में तलवार लिए निहंग और प्रदर्शनकारी युवा किसी बात को लेकर एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ ही देर में बात काफी बढ़ गई और धक्का-मुक्की होने लगी। जंतर-मंतर पर निहंग सिख और सीजेपी समर्थकों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया था। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया। ताजा जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर अब स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों को अलग कर दिया गया है और हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं।

बता दें कि अब यह मामला दिल्ली से निकलकर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों तक फैल गया है। प्रदर्शन में ज्यादातर ‘जेन जी’ और छात्र शामिल हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की खामियों, बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि यह आंदोलन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। राजनीति में भी इस आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस समेत पूरे इंडिया गठबंधन ने छात्रों का समर्थन किया है। राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद में नीट परीक्षा को लेकर सवाल उठाए, काले कपड़े पहनकर विरोध जताया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here