Home National TET पेपर लीक मामले में पुलिस को मिली सफलताः बिहार से मास्टरमाइंड बिरेंद्र गिरफ्तार

TET पेपर लीक मामले में पुलिस को मिली सफलताः बिहार से मास्टरमाइंड बिरेंद्र गिरफ्तार

0

महाराष्ट्रः कॉकरोच जनता पार्टी के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिरेंद्र कुमार को बिहार से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भिवंडी पुलिस गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी को लेकर पुणे पहुंची है। अब उसे भिवंडी पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा और पुछताछ की जाएगी।

बिरेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस काफी जगह छापेमारी कर रही थी। आपको बता दें बिरेंद्र का कई पेपर लीक मामलों में नाम आ चुका है। पेपर लीक मामले में उसकी पत्नी का भी नाम शामलि है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि बिरेंद्र की गिरफ्तारी से पेपर लीक नेटवर्क को लेकर कई बातें सामने आएंगी।

बता दें कि 28 जून को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा ( TET) से पहले ही पेपर लीक का मामला सामने आ गया था। इसमें मुख्य आरोपी समस्तीपुर के रहने वाले बिरेंद्र कुमार गुप्ता को बनाया गया था। बताया कि वह अपने गांव वाले घर लंबे समय से नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि लीक पेपर को 1.5 करोड़ रुपए में बेचने की साजिश की जा रही थी। आरोपियों के पास से प्रश्नपत्र के चार सेट पाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here