पोलियो से उबरने वाले 28 साल के कुमार ने 181 किग्रा और 190 किग्रा के वजन सफलतापूर्वक उठाकर 130.9 प्वाइंट्स बनाए। वे 196 किग्रा का निर्णायक प्रयास पूरा नहीं कर सके। इस स्पर्धा में भारत के अन्य एथलीट सुधीर थे, जो 114.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। नाइजीरिया के इदरिस रिलुवान ने 132.8 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता। मैथ्यू हार्डिंग ने 131 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में चल रहे 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार को बधाई दी। झंडू कुमार के इस पदक के साथ ही भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदकों का खाता भी खुल गया।