पीड़ित का आरोपः पुलिस क्रॉस पर्चे को लेकर बना रही दवाब
मोगाः जिले में शरारती अंसरों के होंसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामले में शहर के बीचो-बीच व्यस्ततम चैंबर रोड पर दिन दिहाड़े मोटर साइकल सवार हथियारों से लैस लोगों ने कार सवार एक युवक व महिला पर कथित तौर पर उस वक्त हमला कर दिया जब वे लोग बैंक से रूपए निकलवा कर जा रहे थे। हमलावरों ने ना सिर्फ गाड़ी को नुकसान पहुंचाया, बल्कि कार चालक दलजीत सिंह पर भी डंडो और ईंटों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी बीच कर मैं मौजूद महिला सपना सेतिया ने मौके की एक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
फिलहाल घायल दलजीत स्थानीय सरकारी अस्पताल में जेरे इलाज है, व उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सपना सेतिया ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में क्रॉस मामला दर्ज करने की बात कहकर उन पर राजीनामा का दबाव डाल रही है। जबकि इधर पुलिस दोनों पक्षों के बयान लिखकर, सीसीटीवी के आधार पर बनती कार्यवाई को अमल में लाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। मीडिया के रूबरू सपना सेतिया ने बताया कि 10 दिन पहले 15 जुलाई को दिलजीत सिंह की गाड़ी निकालने को लेकर दो लड़कियों से कुछ बहस हुई थी।
जिसके बाद उसी दिन से कुछ अज्ञात लड़के उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इस संबंधी शिकायत दी गई थी, परंतु पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। सपना ने बताया की गत दिवस जब वह दलजीत सिंह के साथ बैंक से रकम निकलवा कर चैंबर रोड पर जा रहे थे, तो कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ (सपना के साथ) अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद जैसे ही दलजीत कार से उतरा तो उन लोगों ने दिलजीत पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय रहते इस संबंधी कदम उठा लेती तो आज यह नौबत नहीं आनी थी। सपना ने मीडिया के रूबरू सपना ने बताया कि अब पुलिस इस संबंधी क्रॉस मामला दर्ज करने की बात कह उनपर राजीनामा करने को दबाव बना रही है। जिसके चलते उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।