Home Punjab>Pathankot Punjab News: सब जेल में कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा, देखें वीडियो

Punjab News: सब जेल में कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा, देखें वीडियो

0
Punjab News: सब जेल में कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा, देखें वीडियो

पठानकोटः पठानकोट की सब जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कैदी आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत घायल कैदी को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया।

घटना कैसे हुई और आग लगने की असल वजह क्या रही, इसका अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल कैदी का प्राथमिक उपचार किया। जांच में पता चला कि कैदी करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुका है। उसकी गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here