Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में BKI आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश, पिस्तौल सहित दो साथी काबू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में BKI आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश, पिस्तौल सहित दो साथी काबू

Mahabir
Last updated: June 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब (Punjab) को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई- समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालक जीवन फ़ौजी के दो साथियों को गिरफ़्तार करके उसके द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी और जबरन वसूली माड्यूल के सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।

Contents
  • जबरन वसूली का रैकेट चला रहा
  • दो मुलजिमों को तरनतारन और फाजिल्का के इलाकों से गिरफ़्तार किया
  • FIR दर्ज

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन के वैरोवाल के कारजप्रीत सिंह उर्फ कारज (23) और तरनतारन के गोइन्दवाल साहिब के गुरलाल सिंह उर्फ हरमन (23) के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उनके पास से .30 बोर के पिस्तौल समेत एक जिंदा कारतूस बरामद करने के इलावा अपराध में इस्तेमाल किया गया मोटरसाईकल भी ज़ब्त किया है।

BKI terror module run by Jeevan Fauji busted in Amritsar
BKI terror module run by Jeevan Fauji busted in Amritsar

जबरन वसूली का रैकेट चला रहा

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि जीवन फ़ौजी – एक सक्रिय बीकेआई मैंबर है जो पंजाब के सरहदी जिलों में व्यक्तियों को निशाना बना कर जबरन वसूली का रैकेट चला रहा है। उन्होंने बताया कि जीवन फ़ौजी ने कारजप्रीत और गुरलाल को .30 बोर का पिस्तौल मुहैया करवाया था और उनको अमृतसर क्षेत्र में एक फर्नीचर की दुकान पर गोलीबारी करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी जबरन वसूली की कोशिश का हिस्सा था, जिसमें जीवन फ़ौजी ने कैनेडा स्थित दुकान मालिक के रिश्तेदार से फिरौती की माँग की थी। डीजीपी ने बताया कि इस आतंकवादी नैटवर्क का मुकम्मल तौर पर पर्दाफाश करने के लिए इस मामले के अगले- पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

दो मुलजिमों को तरनतारन और फाजिल्का के इलाकों से गिरफ़्तार किया

इस आपरेशन के बारे जानकारी देते हुये पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर चलाए आपरेशन के दौरान दोनों मुलजिमों को तरन तारन और फाजिल्का के इलाकों से गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सुल्तानविंड इलाके में फॉलो- अप रिकवरी आपरेशन के दौरान दोषी गुरलाल सिंह ने छिपाया हुआ हथियार बरामद किया और पुलिस पार्टी पर गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने आत्म-रक्षा के तौर पर जवाबी कार्यवाही की, जिसके नतीजे के तौर पर गुरलाल की बांयी टांग में गोली लग गई। उन्होंने कहा कि ज़ख़्मी को तुरंत सिवल अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया, जहाँ वह उपचाराधीन है।

FIR दर्ज

सीपी ने बताया कि जांच से पता लगा है कि उक्त दोषी जीवन फ़ौजी के इशारों पर स्थानीय लोगों को डराने और जबरन पैसे वसूलने का काम कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने और अन्य संबंधों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 88 तारीख़ 17- 05- 2025 को अमृतसर के थाना बी-डिविज़न में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 324(4) और 3 (5) और हथियार एक्ट की 25 और 27 के अंतर्गत पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मेला आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बना हुआ: मोहिंदर भगत
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को बेहतरीन सड़कें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत: लोक निर्माण मंत्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.