SportsIPL से पहले MS Dhoni ने फैंस को चौंकाया, जानें मामला

IPL से पहले MS Dhoni ने फैंस को चौंकाया, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और टीम के पूर्व कप्तान व सबसे लोकप्रिय चेहरे एम एस धोनी भी प्रैक्टिस सेशन के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। जब वो एयरपोर्ट पहुंचे और तस्वीरें सामने आईं तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इसकी वजह बनी ही माही की टी-शर्ट। महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे करियर में चौंकाते आए हैं। चाहे विदेशी दौरे के बीच में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना हो, या फिर अचानक टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ना हो और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी एक झटके में ले लिया। क्या अब उन्होंने फिर से दुनिया को चौंका दिया है।

दरअसल, एक बार उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आईपीएल का अगला सीजन एक महीने बाद शुरू होने वाला है लेकिन पूर्व कप्तान के टी-शर्ट पर लिखे कोड ने एक बार फिर उनके संन्यास की अटकलें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एमएस धोनी के टी शर्ट पर लिखे कोड को लोगों ने पढ़ लिया। जिस पर लिखा था कि ‘एक आखिरी बार’। बता दें कि धोनी हमेशा अपने फ्यूचर प्लान को बताने के लिए नए तरीके अपनाते रहे हैं।

2020 में बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इंस्टाग्राम पर वह अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करेंगे। धोनी के टीशर्ट पर जो मैसेज है वह मोर्स कोड में था। धोनी की तस्वीरें जैसे ही वायरल हुईं तो सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ही समय में इस मॉर्स कोड को डिकोड करना शुरू कर दिया और कई फैंस ने जब इसका जवाब दिया तो सारी कहानी सामने आ गई। मॉर्स कोड सूचनाओं को साझा करने का एक खास तरीका होता है। जिसमें डॉट्स और डैश के जरिए अक्षरों और संख्याओं को अंकित करके अपना संदेश पहुंचाया जाता है।

हालांकि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन कैंप में शामिल हो गए हैं। बीते दिन चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उनकी टी-शर्ट पर लिखे कोड ने सबका ध्यान खींचा। भारत को वनडे विश्व कप (2011) , टी20 विश्व कप (2007) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) खिताब दिलाने वाले 43 वर्ष के पूर्व कप्तान ने आखिरी बार जून 2019 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। बताया जा रहा है कि आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हैं और पांच साल से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने के कारण अब वह ‘अनकैप्ड’ (जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलता हो) खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...