Home Punjab>Amritsar Punjab News: हुआ फेरबदल, कई SHO के हुए तबादलें

Punjab News: हुआ फेरबदल, कई SHO के हुए तबादलें

0
Punjab News: हुआ फेरबदल, कई SHO के हुए तबादलें

अमृतसर: शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अमृतसर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) ने विभिन्न पुलिस थानों के थाना प्रभारी (SHO) के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत थाना सिविल लाइंस के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को अब थाना सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, थाना सदर में तैनात इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह का तबादला करके उन्हें थाना बी डिवीजन का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख को थाना डी डिवीजन का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इन बदलावों से विभिन्न थानों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

वहीं, थाना डी डिवीजन के एसएचओ शमिंदर सिंह को कथित तौर पर संतोषजनक प्रदर्शन न होने के कारण पुलिस लाइन्स भेज दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर मोहित कुमार को थाना सिविल लाइंस का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा किए गए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here