Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Mamta Kulkarni: क्यों लिया ममता ने संन्यास? क्या थी वजह? क्या अब कर पाएंगी एक्टिंग? यहाँ जाने सब कुछ
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Mamta Kulkarni: क्यों लिया ममता ने संन्यास? क्या थी वजह? क्या अब कर पाएंगी एक्टिंग? यहाँ जाने सब कुछ

Mahabir
Last updated: January 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, प्रयागराज। Mamta Kulkarni: महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में अब 90’s की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) की एंट्री हो गई है। ममता गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहे महाकुंभ 2025 में उन्होंने ये पदवी स्वीकार की।

Contents
  • ममता ने क्यों लिया संन्यास?
  • महामंडलेश्वर बनने के लिए किन्नर अखाड़े को क्यों चुना? 
  • ड्रग माफिया से दुबई में की शादी
  • क्या अब कर पाएंगी एक्टिंग?
  • ममता कुलकर्णी की फिल्में

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि अचानक से वह महामंडलेश्वर कैसे बन गई, क्योंकि महामंडलेश्वर बनने के लिए पहले दीक्षा लेनी पड़ती है और एक लंबी अवधि में तपस्या करके संसारिक जीवन के प्रवृति मार्ग को छोड़ना पड़ता है। अखाड़ों का नियम है कि जो व्यक्ति महामंडमलेश्वर बनता है, उसे संन्यासी होना चाहिए।

महाकुंभ मेले में ममता कुलकर्णी भी पहुंची
Mamta Kulkarni

लोग यह भी कह रहे हैं कि महामंडलेश्वर बनने के लिए संसारिक मोह-माया के लिए त्याग की भावना होनी चाहिए। पारिवारिक संबंधों से दूर होना चाहिए और वेद-पुराणों का ज्ञान होना चाहिए। अगर आप ममता कुलकर्णी के जीवन को देखेंगे तो आपको ये पता चलेगा कि कुछ समय पहले तक उनका जीवन विवादों से भरा हुआ था।

ममता ने क्यों लिया संन्यास?

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी को स्वीकार किया और उन्हें नया नाम भी दिया गया। वो अब ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। ममता ने संन्यास लेने का फैसला क्यों किया इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है। एक्ट्रेस ने कहा- “ये सब महाकाल और आदिशक्ति की इच्छाशक्ति से हुआ।

मुझे कल ही महामंडलेश्वर बनने का मौका मिला था और मैंने 1 दिन का समय लिया ताकी सोच सकूं कि मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए या नहीं। जब मुझे ये पता चला कि किन्नर अखाड़ा में किसी चीज़ की बंदिश नहीं ह, और यहां आप स्वतंत्र रूप से धार्मिक कार्य कर सकते हो, तब मैंने ये निर्णय लिया।”

#WATCH | Prayagraj | Acharya Mahamandleshwar of Kinnar Akhada, Laxmi Narayan says, "Kinnar akhada is going to make Mamta Kulkarni (former Bollywood actress) a Mahamandleshwar. She has been named as Shri Yamai Mamta Nandgiri. As I am talking here, all the rituals are underway. She… pic.twitter.com/gF25BlKcEh

— ANI (@ANI) January 24, 2025

महामंडलेश्वर बनने के लिए किन्नर अखाड़े को क्यों चुना? 

किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म के 13 प्रमुख अखाड़ों से अलग है। ये वो अखाड़ा है, जिसमें संन्यासी बनने के बाद भी भौतिक जीवन जिया जा सकता है और इसमें महामंडलेश्वर बनने के लिए संसारिक और पारिवारिक रिश्तों को खत्म करना जरूरी नहीं होता और यही कारण है कि ममता कुलकर्णी ने इस अखाड़े को चुना और अब वो भौतिक जीवन जीते हुए भी संन्यासी बनकर रह सकेंगी। इसमें उन्हें वैराग्य वाला जीवन नहीं बिताना होगा।

ड्रग माफिया से दुबई में की शादी

आरोप लगता है कि वर्ष 2013 में ममता कुलकर्णी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ कर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से दुबई में शादी कर ली थी। ये वही ड्रग माफिया है, जिसे दुबई में ड्रग्स तस्करी के लिए 12 वर्षों की जेल हुई थी। हालांकि ममता कुलकर्णी इन आरोपों को गलत बताती हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि वर्ष 2016 में मुंबई पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक मामले में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था।

मुंबई पुलिस ने बताया था कि उसने मुंबई से 80 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की थी, जिसका संबंध ऐसी कम्पनी से था, जिसकी डायरेक्टर ममता कुलकर्णी थी। ममता कुलकर्णी खुद कहती हैं कि वो ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से प्यार करती थीं और इस दौरान वो वर्ष 2000 से 2024 तक भारत से दूर रहीं।

क्या अब कर पाएंगी एक्टिंग?

अब सवाल ये उठता है कि क्या ममता कुलकर्णी अब एक्टिंग कर पाएंगी, क्या वो साध्वी रहते हुए फिल्मों में काम कर सकती हैं। इसका जवाब भी मिल गया है। इस सवाल का जवाब उनकी गुरू और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने दिया है।

उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ममता अगर चाहें तो महामंडलेश्वर बनने के बाद एक्टिंग जारी रख सकती हैं, लेकिन उन्हें केवल किसी धार्मिक पात्र का किरदार ही निभाना होगा। अखाड़े किसी को भी अपनी कला दिखाने से नहीं रोकते हैं।

Netflix

ममता कुलकर्णी की फिल्में

बताया जा रहा है कि किन्नर अखाड़े के साथ जुड़ी ममता अब अखाड़े के वृंदावन स्थित आश्रम में सेवाएं देंगी। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि वो चाहें तो आगे भी एक्टिंग जारी रख सकती हैं।

एक्ट्रेस ने तिरंगा, वक्त हमारा है, पुलिसवाला गुंडा, आशिक आवारा, दिलबर, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, आंदोलन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, किस्मत, नसीब जैसी फिल्मों में काम किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: गणतंत्र दिवस पर ये अफसर होंगे सम्मानित, मिलेगा राष्ट्रपति मेडल
Next Article GST Scam: जालंधर के 3 ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर, स्क्रैप-हैंड टूल्स और बीड़ी-सिगरेट कारोबारियों से मिलकर लगा रहे हैं करोड़ों का चूना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.