जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून – उपायुक्त जतिन लाल

ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से निपटने को कहा ताकि दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
जतिन लाल ने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से काम करने को कहा। उन्होंने दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम को हर सप्ताह अपने क्षेत्राधिकार के स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक हो सके। साथ ही, आयोजित किए जाने वाले जागरूकता शिविरों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने को कहा। उन्होंने एनएच विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पंजाब से ऊना की तरफ आने वाले सड़क मार्ग पर अजोली फ्लाई ओवर के समीप साईन बोर्ड लगाने को कहा ताकि लोगों को अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने के लिए आसानी रहे। इसके साथ ही उन्होंने जिला में रोड़ किनारे स्थित स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।
ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे तथा क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में सुधार कार्यों की रिपोर्ट लेकर आने को कहा।
स्कूली वाहनों में अनिवार्य तौर पर हों कंडक्टर जतिन लाल ने स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन तय बनाने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हर स्कूली वाहन में अनिवार्य तौर पर कंडक्टर हो। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संचालकों से बैठक कर यह व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, आरटीओ ऊना अशोक कुमार, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...