NationalToll Plaza पर बदमाशों की गुंडागर्दी, जमकर की तोड़फोड़

Toll Plaza पर बदमाशों की गुंडागर्दी, जमकर की तोड़फोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चित्तौड़गढ़ः टोल प्लाजा पर बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। जिन्होंने टोल पर जमकर उत्पात मचाया। घटना मंगलवाड़-निंबाहेड़ा स्टेट हाईवे पर स्थित धीनवा टोल प्लाजा पर हुई। जहां बदमाशों ने टोल टैक्स मांगने पर टोल पर बने केबिन के शीशे तोड़ दिए। कर्मचारियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, सर्वर रूम में भी घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की।

टोलकर्मी कमल सिंह ने बताया कि निंबाहेड़ा की ओर से शुक्रवार शाम को एक वैन आई, जिसमें करीब 3-4 लोग सवार थे। वैन में बैठे लोगों ने टोल टैक्स देने से इनकार कर दिया और गाड़ी निकालने पर अड़ गए। गाली-गलौज करते मारपीट की धमकी दी। मामला बढ़ता देख सुपरवाइजर को सूचना दी गई। इस दौरान आरोपियों ने भी फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद करीब 10 लोग अलग-अलग वाहनों से हाथों में तलवार और सरिए लेकर टोल प्लाजा पहुंचे। बदमाशों ने मौके पर पहुंचते ही गाली-गलौज करते केबिन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। टोल कर्मचारी अपनी जान बचाकर भाग गए।

बदमाशों ने केबिन के शीशे तोड़ने के साथ ही मौके पर रखी कुर्सी और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा, सर्वर रूम में घुसकर कंप्यूटर व अन्य उपकरणों को सरिए से तोड़ दिया और वहां मौजूद कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। RSRDC परियोजना अधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने लाठियों और सरियों से तोड़फोड़ की, जिससे सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान हुआ। घटना की जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...