बठिंडाः बरनाला-बाईपास रोड पर ग्रीन सिटी चौक के समीप शुक्रवार रात बाइक और स्कूटरी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटरी चालक 34 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह निवासी शक्ति विहार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफ़ेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर विशाल चौहान और यादविंदर कंग एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उनकी तरफ से घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
