Kanhaiya Mittal के जागरण में Police और आयोजक हुए आमने-सामने, FIR दर्ज

Written by

in

हरियाणा : भजन गायक कन्हैया मित्तल और विवादों का नाता टूटने का नाम नही ले रहा है। अकसर मित्तल प्रोगाम या सोशल मीडिया पर दिए गए अपने कटाक्षों के वजह से चर्चा में आते रहते है। लेकिन इस बार एक अलग ही मामला सामने आया है। जिसमेें जागरण के दौरान पुलिस और आयोजक आमने सामने हो गए।

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी पुलिस ने भजन गायक कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम को करवाने वाले आयोजकों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, पुलिस ने गत रात्रि जागरण के दौरान लाउड स्पीकर ऊंची आवाज में बजाने को लेकर आयोजकों से कार्यक्रम बंद करने को कहा। आरोप है कि आयोजकों ने पुलिस की नहीं सुनी। जिसके बाद मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने जागरण के आयोजकों को नोटिस भी दिया, लेकिन उन्होंने नोटिस रिसीव नहीं किया। जिसमें पुलिस ने आयोजकों को बोर्ड परीक्षाएं और समस्याओँ से अवगत करवाया। रेवाड़ी की अनाज मंडी में श्याम श्री नगर सेवा ग्रुप द्वारा शनिवार रात श्याम जागरण आयोजित किया गया। इसका संयोजन राजन अग्रवाल ने किया। श्याम भक्त कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूम रहे थे।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर आयोजकों को समझाने का प्रयास किया कि लाउड स्पीकर की ध्वनि काफी तेज और नियम विरुद्ध है। पुलिस ने लाउड स्पीकर ध्वनि मापी, जो 102 डेसिबल पाई गई। पुलिस ने कॉन्स्टेबल पवन की शिकायत पर श्याम श्री नगर सेवा ग्रुप रेवाड़ी व राजन अग्रवाल के खिलाफ धारा 221, 223 BNS, 5/15 पर्यावरण एक्ट 1986,39 एयर एक्ट 1981के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कॉन्स्टेबल पवन की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया।

श्याम श्री नगर सेवा ग्रुप रेवाड़ी के पदाधिकारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल्हावासिया ने बताया कि उन्होंने SDM, SP व DC से श्याम जागरण के लिए परमिशन ली थी। इसके बावजूद इस तरह की कार्रवाई की गई है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *