JalandharJalandhar-Nakodar Road पर लगा धरना, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

Jalandhar-Nakodar Road पर लगा धरना, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर नकोदर रोड को लोगों ने जाम कर दिया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन गांव ताजपुर में स्थित ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पास्टर बलजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला ने उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। बड़ी मात्रा में एकत्रित लोगों ने पास्टर के खिलाफ दर्ज मामले में धरना लगाकर रोड को दोनों ओर से बंद कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए अवतार सिंह ने बताया कि उनके और पास्टर बलजिंदर के ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा गैंग है जो पहले लोगों को गुमराह करता हैं और बाद में राजीनामा करने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल करता है। इस दौरान उन्होंने पास्टर विजय को मामले का मास्टरमाइंड बताया। वहीं उनके बेटे चंदन व कपूरथला से महिला और उनके दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अवतार सिंह का कहना कि यह बहुत बड़ा ग्रुप है और इन पर पर्चा भी दर्ज हो चुका है। दर्ज एफआईआर में कई लोग नामजद है, जिसमें से एक ने जमानत करवाई है और एक भगोड़ा करार है। उन्होंने कहा कि यह एफआईआर 14 दिसंबर को लाबड़ा में करवाई गई थी। इसी मामले को लेकर दबाव बनाने के लिए कपूरथला में उनके और पास्टर के खिलाफ यह पर्चा दर्ज करवाया गया है।

बता दें कि बीते दिन कपूरथला निवासी अंशु भगत के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि पास्टर बलजिंदर सिंह उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। उसकी शादी के बाद भी उसे परेशान करता था। उसके सहयोगियों ने धमकी दी कि अगर पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी।

अंशु ने बताया कि 2017 सेे अपने माता-पिता के साथ चर्च में जाना शुरू किया था। वह 2020 में चर्च की वरशिप टीम में शामिल हो गई थी। जो बच्चे वरशिप टीम में होते थे वो पादरी की नजर में जल्दी आ जाते है। तब मैं 17 साल की थी। पास्टर बलजिंदर सिंह उसे जानना लगा था। इस बीच उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर उल्टी-सीधी बातें करना लगा और मैसेज भेजने लगा। उसने डर के मारे परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। इस बीच 2022 में रविवार के दिन चर्च में कैबिन में मुझे अकेला बैठाना शुरू कर दिया। जहां आकर जबरदस्ती गले लगा लेता था और गलत तरीके से छूता था।

उसे शादी के लिए भी कहता था, जबकि खुद शादीशुदा था। तब मैं कालेज जाती थी। वह मेरा पीछा करता और कहता था कि अगर मुझसे शादी नहीं की या मेरे बारे अपने माता-पिता को बताया तो तुझे, तेरे माता-पिता और भाई को मरवा दूंगी। इस कारण मैं डिप्रेशन में चली गई और परिवार वालों ने मेरा इलाज करवाया। आंशु ने बताया कि 18 मार्च 2023 को परिवार वालों ने उसकी सगाई पास्टर राजा सिंह से हो गई। तब बलजिंदर सिंह ने धमकी दी कि शादी की तो तुझे मरवा दूंगा, लेकिन उसने शादी कर ली। फिर मेरे माता-पिता और भाई को मारने की धमकी देता रहा। इन सब बातों से परेशान होकर पुलिस को शिकायत देने का फैसला किया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...