जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कुछ दिन पहले तहसीलदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। वहीं तहसीलदार की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब भर के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। जिसके चलते आज सुबह से दफ्तरों में कामकाज बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान हो रहे लोगों में कई लोग ऐसे है जिन्होंने विदेश जाना था, लेकिन आज तहसील में कामकाज बंद होने से वह परेशान हो रहे है।
लोगों का कहना है कि वह कई बार अपना नंबर लगवा चुके है, मगर उनका काम नहीं हुआ। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रमन कुमार ने बताया कि वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील आए हुए थे, लेकिन पता चला अधिकारी हड़ताल पर चले गए। व्यक्ति ने कहा कि अपॉइंटमेंट ली हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके रिश्तेदार ने जगह ली थी और उसकी आज अमेरिका की फ्लाइट है। ऐसे में राजिस्ट्री ना होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह सुबह 10 से तहसील में खड़े है। वहीं अजय ने बताया कि उसने अपॉइंटमेंट ली हुई थी लेकिन वह बारिश में तहसील पर राजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे। उनका कहना हैकि वह सरकार को इसके पैसे दे रहे है, लेकिन उसके बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आज उन्हें पता चला कि अधिकारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताल पर जाना था तो अपॉइंटमेंट क्यों ली गई। इसी तरह कुलवंत सिंह ने कहा कि वह पॉवर ऑफ अर्टानी करवाने के लिए आए हुए थे। उसके रिश्तेदार ने 2 दिन बाद विदेश चले जाना है, लेकिन आज जब वह तहसील में पहुंचे तो पता चला अधिकारियों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार काम करती है तो अधिकारी हड़ताल पर चले जाते है। ऐसे में अब काम ना होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी मात्रा में लोग वापिस जा रहे है।



