सड़क हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत, 1 घायल

दौसाः सड़क हादसे में बोलेरो कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार सुबह दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर हुआ। घायल का इलाज किया जा रहा है। शवों को दौसा जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

नांगल राजावतान थाना इंचार्ज हुसैन अली ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लालसोट से भांडारेज की तरफ की लेन में एक बोलेरो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार में 3 लोग लहूलुहान मिले। जिन्हें दौसा अस्पताल पहुंचाया।

इमरजेंसी यूनिट में जांच के बाद डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शाहपुरा (जयपुर) के रामचंद्रपुरा गांव निवासी इंद्राज चौधरी व अचरोल (जयपुर) निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसे में गंभीर घायल अंशु चौधरी का इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना किया। इसमें सामने आया कि बोलेरो कार को किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मारी। हालांकि अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...