Jalandhar News: Gandhi Camp में हुई गुंडागर्दी, युवक का कटा हाथ, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 2 के अधीन आते गाँधी कैंप मे गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पीड़ित नितीश ने बताया कि 20 दिन पहले उसके पिता पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसकी शिकायत और मेडिकल उन्होंने पुलिस को दिया था। जिस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

आज उसका भाई घर अपने दोस्त अंकुश के साथ आ रहा था। इस दौरान तेजधार हथियारों से लैस होकर पीछे से आये हमलावरों ने दोनों पर धावा बोल दिया। इस हमले मे एक युवक का हाथ और दूसरे की ऊंगली कट गई। नितीश ने कहा कि यदि पुलिस पहली शिकायत पर कार्रवाई कर देती , तो आज उसके भाई पर जानलेवा हमला नहीं होता। इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *