Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी ने की कर्मचारी यूनियनों से बैठकें, जायज़ माँगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया भरोसा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी ने की कर्मचारी यूनियनों से बैठकें, जायज़ माँगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया भरोसा

Mahabir
Last updated: June 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी ने आज यहाँ लगभग एक दर्जन कर्मचारी यूनियनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करते हुए उनकी माँगों व मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर कमेटी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जायज़ मुद्दों के समाधान हेतु समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्रवाइयाँ तेज़ की जाएँ।

Contents
  • लगभग चार घंटे तक चली बैठक
  • कार्यवाही तेज़ करने के निर्देश दिए
  • ये रहे शामिल
Harpal Singh Cheema
Harpal Singh Cheema

लगभग चार घंटे तक चली बैठक

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय में लगभग चार घंटे तक चली बैठकों में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल और डॉ. रवजोत सिंह द्वारा विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों से सार्थक संवाद किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बैठकों में भाग लेने वाली यूनियनों में कंप्यूटर अध्यापक संघर्ष कमेटी, सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन्, सर्व शिक्षा अभियान/मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारी यूनियन, पीएस टैट पास डीपीई यूनियन, बेरोज़गार पीएस टैट आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, आदर्श स्कूल टीचिंग व नॉन-टीचिंग कर्मचारी यूनियन, पावरकॉम ट्रांसको आउटसोर्स वर्कर यूनियन, मानभत्ता वर्कर साझा मोर्चा, पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन, जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ वेट्स फॉर पे पैरिटी तथा पंजाब रोडवेज स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन शामिल थीं।

कार्यवाही तेज़ करने के निर्देश दिए

बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने यूनियन नेताओं द्वारा सौंपे गए माँग पत्रों में उठाए गए बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को कर्मचारियों की जायज़ माँगों के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी, व्यय सचिव वी.एन. जादे, परिवहन सचिव वरुण रूजम, कार्मिक सचिव गुरप्रीत कौर सपरा और शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा को उनके विभागों से संबंधित माँगों पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने कर्मचारी यूनियनों को आश्वासन दिया कि उनकी माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और निष्पक्ष ढंग से समय पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं को रचनात्मक संवाद के माध्यम से सुलझाने और समय पर कार्रवाई कर उनके हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab Cabinet Sub-Committee held meeting
Punjab Cabinet Sub-Committee held meeting

ये रहे शामिल

बैठकों में भाग लेने वाले यूनियन प्रतिनिधियों में कंप्यूटर अध्यापक संघर्ष कमेटी से जोली सिंगला, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह; सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियंस से देव राज वर्मा, मख्खन सिंह, जसमेर कौर; सर्व शिक्षा अभियान/मिड-डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन से रजिंदर सिंह, परवीन शर्मा, जगमोहन सिंह; पीएस टैट पास डीपीई यूनियन से रमनप्रीत सिंह, मलकीअत सिंह, हरदीप सिंह; बेरोज़गार पीएस टैट आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन से राकेश कुमार, हरबंस सिंह, किरणदीप कौर; डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट से विक्रम देव सिंह, महिंदर कुमार, डॉ. टीना।

आदर्श स्कूल टीचिंग व नॉन-टीचिंग यूनियन से जसबीर सिंह, अमरजोत जोशी, सुखदीप कौर; पावरकॉम ट्रांसको आउटसोर्स वर्कर यूनियन से हरविंदर शर्मा, मनदीप सिंह, मनदीप कौर; मानभत्ता वर्कर साझा मोर्चा से ममता शर्मा, मनदीप कौर, शकुंतला शर्मा; पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन से गुरनाम सिंह विरक, तरसेम सिंह, अनुज कुमार; जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ वेट्स फॉर पे पैरिटी से डॉ. जतिंदर सिंह, डॉ. पुनीत, डॉ. जसलीन कौर तथा पंजाब रोडवेज स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन से हरमिंदर सिंह व उनके साथी शामिल थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी, रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा
Next Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 102 नशा तस्कर गिरफ़्तार; हैरोइन और 26 हज़ार रुपये की ड्रग मनी बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.