Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather Update: कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट, स्कूल-कालेज में छुट्टी की घोषणा, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Weather Update: कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट, स्कूल-कालेज में छुट्टी की घोषणा, जाने वजह

Mahabir
Last updated: June 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: Holiday News – देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) से आफत पैदा हो गई है, तो कई हिस्से हैं जहां भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिससे कई जिलों के स्कूल और कालेज में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यहां कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

Contents
  • बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
  • रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने बीते दो दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं।

बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुककर बारिश हुई। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि SP ऑफिस और गौरीगंज कोतवाली में पानी भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने SP ऑफिस से पानी निकाला। वहीं, बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई।

Weather Update
Weather Update

मानसून की एंट्री के बाद भी राजस्थान (Rajasthan) के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है। जैसलमेर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में भी गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

Holiday News
Holiday News

रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। यहां कई मंदिर गोदावरी के पानी में डूब गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर युवक की मौत
Next Article Punjab News: अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद फरार हुआ बाबा, डेरा बंद करने की उठी मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.