Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर की युवती को 4 लाख लेकर ओमान में बेचा, पीड़िता बोली- विदेश में शारीरिक उत्पीड़न हुआ
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर की युवती को 4 लाख लेकर ओमान में बेचा, पीड़िता बोली- विदेश में शारीरिक उत्पीड़न हुआ

Mahabir
Last updated: June 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से खाड़ी देशों में मानव तस्करी (Human Trafficking) करने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल (Sant Balbir Singh Seechewal) सामने लेकर आए हैं। संत सीचेवाल की मदद से ओमान (Oman) में बेची गई जालंधर (Jalandhar) की युवती को वापस लाया जा सकता है। पीड़ित युवती के मुताबिक उसकी भाभी ने एजेंट के माध्यम से उसे चार लाख रुपए में ओमान (Oman) में बेच दिया।

Contents
  • 20 लड़कियां नरक जैसी जिंदगी जी रही
  • 10 दिनों में पीड़िता की सुरक्षित वापसी संभव
  • लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे हैं

20 लड़कियां नरक जैसी जिंदगी जी रही

पीड़ित युवती के मुताबिक ओमान (Oman) में उसे शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और बिना वेतन के दिन-रात काम करने को मजबूर किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसे भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां मिलीं। वह दो महीने तक ओमान (Oman) की सड़कों पर भटकती रही। किसी तरह उसने अपने परिवार से संपर्क किया। पीड़िता के मुताबिक ओमान (Oman) में उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब की करीब 20 लड़कियां एक पार्क में नरक जैसी जिंदगी जी रही हैं।

Jalandhar Girl Sold Sister In Law Oman News Update
Jalandhar Girl Sold Sister In Law Oman News Update

ओमान (Oman) से जालंधर (Jalandhar) वापस आई पीड़ित युवती ने बताया कि उसने एक लड़की को बालों से घसीटकर कार में ले जाते देखा। इस घटना ने उसे बुरी तरह झकझोर दिया। पीड़िता के पति ने राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मदद मांगी। सांसद के प्रयासों से युवती की भारत वापसी संभव हो सकी। पीड़िता ने बताया कि परिवार की आर्थिक मजबूरियों के कारण वह नौकरी की तलाश में ओमान गई थी।

10 दिनों में पीड़िता की सुरक्षित वापसी संभव

संत सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की मदद से तुरंत कार्रवाई की, जिसके चलते मात्र 10 दिनों में पीड़िता की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। पीड़िता और उसके परिवार ने संत सीचेवाल और भारत सरकार का दिल से धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गहरी हमदर्दी व्यक्त करते हुए कहा कि एक अनाथ बेटी को उसकी अपनी भाभी द्वारा इस तरह फंसाना यह दिखाता है कि लालच किस हद तक हमारे दिलों-दिमाग पर हावी हो चुका है। उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक मानव तस्करी को अंजाम दे रहे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई और रोक नहीं लगाई जाती, तब तक हालात नहीं बदल सकते।

लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे हैं

उन्होंने पंजाब के लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे गिरोहों और खासतौर पर रिश्तेदारों से सावधान रहें, जो विदेश भेजने के नाम पर लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि घर से निकलने के बाद उसके परिवार वालों ने उस पर झूठा चोरी का आरोप लगा दिया, जिससे ओमान से बाहर निकलना और भी मुश्किल हो गया। उसने यह भी बताया कि यही तरीका वहां और भी कई लड़कियों के साथ अपनाया जा रहा है, जो आज भी इंसाफ के लिए भटक रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में बिजली ट्रांसफर विवाद पर AAP ने विरोधियों को करारा जवाब, जाने पूरा मामला
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार का फैसला, राज्य को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा विकास अथॉरिटी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.