Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Raid: पंजाब में करोड़ों की GST चोरी करने वाले दो बड़े कारोबारियों के घर व दफ्तरों में छापा, दोनों काबू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST Raid: पंजाब में करोड़ों की GST चोरी करने वाले दो बड़े कारोबारियों के घर व दफ्तरों में छापा, दोनों काबू

Mahabir
Last updated: July 4, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर। GST Raid in Ludhiana Punjab News Update: पंजाब में 866 करोड़ रुपए की जीएसटी घोटाले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब सरकार (Punjab Government) के आदेश के बाद जीएसटी विभाग (GST) की टीम ने छापेमारी करते हुए दो बड़े कारोबारियों को काबू किया है। इनके तार जालंधर (Jalandhar) से भी जुड़े हुए हैं, जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।

Contents
  • दो कारोबारियों को दबोचा
  • 157 करोड़ टैक्स चोरी का मामला
  • फर्जी नामों पर कंपनियां बनाई
  • अकाउंटेंट की मुख्य भूमिका
  • ट्रांसपोर्ट कंपनी पर भी दर्ज किया केस

पंजाब (Punjab) GST विभाग की टीमों ने पंजाब में अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। लुधियाना में छापेमारी करते हुए GST अधिकारियों ने पहले भामियां रोड पर दबिश दी, उसके बाद उन्होंने सिविल लाइन में रेड की। सूत्रों से पता चला है कि रेड में दो कारोबारियों को उन्होंने पकड़ा है।

GST Fruad
GST Fraud

दो कारोबारियों को दबोचा

जीएसटी के अधिकारियों ने दोनों कारोबारियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। कारोबारियों की पहचान दीपांशू आनंद निवासी भामियां एक्लेव और दीपक गोयल निवासी सिविल लाइन्स के रूप में हुई है।

GST अधिकारियों को सूचना थी दोनों कारोबारी घर पर है जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया। टैक्स चोरी से जुड़ा मामला होने का शक है, लेकिन अभी इस मामले में GST विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। अधिकारियों ने कई कागजात कब्जे में लिए हुए है। मोबाइल डिटेल खंगाली जा रही है। उम्मीद है कि इस मामले में वह जल्द खुलासा करेंगे।

GST Raid
GST Raid

157 करोड़ टैक्स चोरी का मामला

आपको बता दें कि पंजाब सरकार के वित्त विभाग ने 2 दिन पहले 20 ऐसी फर्मों का भंडाफोड़ किया है, जो करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी कर रही थी। इन फर्मों ने बहुत ही चालाकी से अपना नेटवर्क खड़ा किया ताकि असली प्रबंधकों का नाम सामने न आ सके।

इसके लिए उन्होंने आम मजदूरों और बेरोजगारों को निशाना बनाया। उन्हें 800 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी देने का लालच दिया गया और यह कहकर उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड और बाकी दस्तावेज ले लिए गए कि उनके खातों में पेमेंट की जाएगी।

GST Raid in Ludhiana Punjab
GST Raid in Ludhiana Punjab

फर्जी नामों पर कंपनियां बनाई

बाद में इन्हीं दस्तावेजों से फर्जी नामों पर कंपनियां बनाकर जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इन फर्मों के बैंक खाते पहले से ही खुले हुए थे। इस तरह कुल 866 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। इसमें टैक्सी सेवाओं के नाम पर की गई जीएसटी चोरी ही 157.22 करोड़ रुपए की थी।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस वार्ता में बताया था कि जांच में अब तक 40 लाख रुपए नकद, फर्जी बिल बुक और बिना साइन की चेक बुक जैसे अहम सबूत मिले हैं। इस मामले में लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। सरबजीत सिंह इस घोटाले का मुख्य आरोपी है, जिसे पकड़ने के लिए कार्रवाई चल रही है।

GST Scam
GST Scam

अकाउंटेंट की मुख्य भूमिका

इस घोटाले में लुधियाना के एक अकाउंटेंट की मुख्य भूमिका सामने आई है। उसने साल 2023 में इस फर्जीवाड़े की शुरुआत की थी। अब तक वह अकेला ही 157.22 करोड़ रुपए का फर्जी टैक्स क्रेडिट कर चुका है।

टैक्सेशन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने 2023-24 में नकली बिल तैयार कर 249 करोड़ रुपए का लेन-देन दिखाया और इसके आधार पर 45.12 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके बाद 2024-25 में 569.54 करोड़ का फर्जी कारोबार दिखाकर 104.08 करोड़ का ITC लिया गया। सिर्फ इस साल के पहले दो महीनों में ही 47.25 करोड़ का लेनदेन दिखाकर 8.01 करोड़ रुपए का फर्जी टैक्स क्रेडिट क्लेम किया गया।

जालंधर के 3 बड़े ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर
जालंधर के 3 बड़े ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर

ट्रांसपोर्ट कंपनी पर भी दर्ज किया केस

इसी तरह ट्रांसपोर्टर मां दुर्गा रोड लाइंस नाम की कंपनी ने भी 168 करोड़ रुपए के जाली ई- बिल बनाकर धोखाधड़ी की है। यह ई- बिल लुधियाना आधारित फर्मों के प्रमाण पत्रों का प्रयोग करके की गई। जो लुधियाना से दिल्ली तक सामान की आवाजाही को दिखाते थे। जबकि असल में कोई वाहन पंजाब में दाखिल नहीं हुआ था।

इस पूरे खेल का तार जालंधर से भी जुड़ रहा है। जालंधर में स्क्रैप कारोबारियों के साथ मिलकर इंडस्टियल एरिया का एक ट्रांसपोर्टर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। इस ट्रांसपोर्टर के परिसर में पहले भी जीएसटी विभाग का छापा पड़ चुका है। इसके अलावा मिट्ठापुर इलाके में सोनू नाम के एक कारोबारी स्क्रैप में करोड़ों रुपए चोरी कर रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: आज के दिन मालव्य राजयोग का निर्माण, इन राशियों का बदलेगा भाग्य
Next Article Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.