Home Breaking News Punjab: BMW और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत, एक गिरफ्तार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Punjab: BMW और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत, एक गिरफ्तार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0
Punjab: BMW और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत, एक गिरफ्तार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

पटियालाः पिहोवा हाईवे पर गांव अकबरपुर अफगाना में लग्जरी कार BMW और कैंटर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार में सवार थे। कैंटर को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ, जिसमें दो दोस्तों की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव रोहड़ जागीर निवासी जतिंदर सिंह की शिकायत पर थाना जुल्कां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जतिंदर सिंह के भाई संदीप सिंह पुत्र राय साहिब और उसके दोस्त लखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रोहड़ जागीर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनका पोस्टमार्टम हो चुका है। बीएमडब्ल्यू कार संदीप सिंह की थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात 2 से 2.30 बजे के बीच हुआ। बीएमडब्ल्यू सवार दोनों दोस्त रात करीब 2 बजे गुरुद्वारा साहिब डेरा घुले गांव अकबरपुर अफगाना के पास पहुंचे। जहां एक कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही कार को ओवरटेक किया। इससे कैंटर ने संदीप सिंह की कार को टक्कर मार दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और कार दूसरे कैंटर से जा टकराई। जिसमें दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए और रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

बता दें कि घटना के बाद थाना जुल्कां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह भिंडर अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर चालक ओम प्रकाश पुत्र कालू राम निवासी गांव मीरांपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here