Home Punjab>Hoshiarpur Punjab: NEET पेपर लीक मामले में हाथ में M-Seal पैकेट पकड़े दिखे AAP सांसद चब्वेवाल

Punjab: NEET पेपर लीक मामले में हाथ में M-Seal पैकेट पकड़े दिखे AAP सांसद चब्वेवाल

0

होशियारपुरः NEET पेपर लीक का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने नीट घोटाले पर मोदी सरकार का विरोध किया है। चब्‍बेवाल ने एम-सील पैकेट दिखा कर पेपर लीक मामले में मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। साथ ही उन्‍होंने UGC NET, NEET व अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए सरकार द्वारा मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस और आप ने मोदी सरकार का विरोध किया है।

कांग्रेस ने परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने का जोर दिया है। वहीं पार्टी ने कहा कि इससे छात्रों का भविष्‍य दांव पर लगा हुआ है। ऐसे घोटालों पर सख्‍ती से जांच होनी चाहिए। साथ ही ये सुन‍िश्चित भी किया जाना चाहिए कि भविष्‍य में इस तरह के घोटाले न हो पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here