Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: पत्नी के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे CM Bhagwant Mann

Jalandhar: पत्नी के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे CM Bhagwant Mann

0

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस, आप और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जालंधर में डेरा डाल लिया है। वहीं आज पंजाब के सीएम भगवंत मान आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत भी साथ रहे। सीएम मान ने परिवार सहित गुरु महाराज जी के आगे सिर झुकाकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की।

बता दें कि सीएम मान अब पत्नी और बेटी के साथ जालंधर में रहेंगे। 27 जून को उन्होंने कैंट के दीपनगर के घर में गृह प्रवेश किया है। सीएम भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार सहित शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है। सीएम मान के जालंधर पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। जालंधर वेस्ट के उप चुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे हैं। चुनावों के बाद भी सीएम आफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे और जालंधर व आसपास के लोगों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी और अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे रूबरू हो सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here