Home Punjab>Ludhiana Punjab: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्रकार को मारी गोली, पुलिस ने किया काबू

Punjab: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्रकार को मारी गोली, पुलिस ने किया काबू

0
Punjab: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्रकार को मारी गोली, पुलिस ने किया काबू

लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने 10 दिन से शहर में छिप कर रह रहे बदमाश को काबू कर लिया है। इस बदमाश ने महाराष्ट्र में अपने प्रेमिका के साथ मिलकर एक नामी पत्रकार को गोलियों भुन दिया था। आरोपी को पुलिस ने दबोच कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है।

CIA-1 के इंचार्ज राजेश कुमार और उनकी टीम ने बदमाश को काबू कर लिया जिसकी पहचान हेमंत निवासी जिला म‌इहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया आरोपी हेमंत ने अपनी प्रेमिका साक्षी ग्रोवर पत्नी मोहित निवासी मध्य प्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नागपुर के रहने वाले मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोलियां मार कर बेरहमी से हत्या की थी। जिसके चलते आरोपी व उसकी प्रेमिका के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा नंबर 95/2024 दर्ज किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ हत्या,आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराएं दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। चार-पांच महीने से आरोपी भगोड़ा चल रहा था। लुधियाना CIA को सूत्रों से सूचना थी कि आरोपी शहर में छिपा है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत वह खुफिया सोर्स लगाकर आरोपी को लुधियाना से ऑपरेशन के दौरान काबू कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आरोपी की प्रेमिका को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लुधियाना पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी हेमंत को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here