Home Punjab>Faridkot पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव 

पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव 

0

संगरूरः पंजाब में बढ़ रही सर्दी को लेकर सुविधा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सेवा केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक सेवा केंद्रों का समय अब ​​सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में पड़ रही घनी धुंध और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक संगरूर जिले के सभी सेवा केंद्रों का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बदल दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here