Home Himachal नवदीप ठाकुर को भारतीय किसान मोर्चा जिला महामंत्री पद का दायित्व

नवदीप ठाकुर को भारतीय किसान मोर्चा जिला महामंत्री पद का दायित्व

0
ऊना/ सुशील पंडित : वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नवदीप ठाकुर को भारतीय किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पद का दायित्व दिया गया है। ऊना विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पूर्व में उप प्रधान रह चुके नवदीप ठाकुर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है। नवदीप ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा नेतृत्व, ऊना के विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह काला का आभार व्यक्त किया है। नवदीप ठाकुर ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों और किसानों के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं को संबंधित पक्ष तक पहुंचाने में पूरा प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here