Home Himachal स्कूटर की टक्कर से एक घायल

स्कूटर की टक्कर से एक घायल

0
स्कूटर की टक्कर से एक घायल
ऊना/सुशील पंडित: संतोषगढ़ में एक स्कूटर चालक राहगीर को टक्कर मारकर फरार हो गया। जबकि ऐसे ही एक कानून के विरोध में देशभर के ट्रक ड्राइवरों ने चक्का जाम कर रखा था। इस मामले में टक्कर मारने वाले के विरुद्ध कठोर नियमों के तहत कार्रवाई को आखिर कौन रोकना चाहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के रोपड़ जिले का सुशील कुमार पुत्र राम सरूप मंगलवार को दोपहर बाद अपनी वैन से संतोषगढ़ पहुंचा। गाड़ी खड़ी करने के बाद वह सड़क पार कर रहा था कि तभी एक एक्टिवा स्कूटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिरकर घायल हो गया और अज्ञात स्कूटी चालक तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया। सुशील कुमार ने ऊना सदर थाने में अज्ञात एक्टिवा चालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने भी भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here