Home Punjab>Amritsar जालंधरः NRI सभा चुनाव की वोटिंग के दौरान हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

जालंधरः NRI सभा चुनाव की वोटिंग के दौरान हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

0

जालंधर, ENS: महानगर में आज NRI सभा की प्रधानगी को लेकर चुनाव शुरू हो गए है। वहीं चुनावों को लेकर वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां एसीपी निर्मल सिंह की मौजूदगी में वोटिंग करने को लेकर सिख व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान व्यक्ति ने वोट ना पाए जाने को लेकर हंगामा किया। वहीं दूसरी ओर महिला का आरोप है कि उनके पास पहचान पत्र नवांशहर का है, इसलिए मना किया गया है। जिसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।

दरअसल, साल 2013 में एनआरआई सभा के प्रधान बने जसबीर सिंह गिल एनआरआई सभा ऑफिस के बाहर की धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार की मिली भगत से चुनावों में गड़बड़ी की जा रही है और उन्हें भी नीचा दिखाया जा रहा है। जिसके चलते वह धरने पर बैठे हैं। जसबीर सिंह गिल का आरोप है कि सिर्फ वही वोट डाले जा रहे हैं, जिनका संबंध जालंधर से हैं। मगर ऐसा कोई भी लॉ नहीं है। गिल ने कहा कि जब इसे लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ जालंधर के वोटरों को वोट देने की अनुमति है।

बता देंकि आज हो रही वोटिंग में कुल 23 हजार 600 एनआरआई मतदाता इसके लिए वोट कर रहे है।  सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। शाम पांच बजे तक ये वोटिंग चलेगी। मतगणना के बाद शाम करीब 6 बजे नए प्रधान की घोषणा कर दी जाएगी। प्रधान बनने की दौड़ में कमलजीत हेयर, जसबीर गिल और परविंदर कौर का नाम शामिल हैं। इनमें परविंदर कौर सबसे मजबूत बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here