Home Punjab>Amritsar बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर जालंधर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर जालंधर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

0

जालंधर: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी जसमीत सिंह उर्फ जस्सी रतन कालोनी रामामंडी का रहने वाला है। 

सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई निर्मल सिंह गशत के दौरान करतारपुर से होते हुए किशनगढ रोड की तरफ जा रहे थे, जब पुलिस पार्टी किशनगढ मोड़ पर पहुंची तो वहा उक्त आरोपी खड़ा था। पुलिस को देख कर उसने  अपनी जेब से लिफाफा फेंक भागने की कोशिश करने लगा। तो एसआई निर्मल सिंह ने उसे काबू कर लिया। लिफाफे को खोलकर देखा तो  100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।  पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपित बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर जालंधर में सप्लाई करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here