Home Punjab>Raikot पंजाब :  नशा तस्करों की प्रॉपर्टी हुई जब्त, घर के बाहर चिपकाया नोटिस, देखें वीडियो

पंजाब :  नशा तस्करों की प्रॉपर्टी हुई जब्त, घर के बाहर चिपकाया नोटिस, देखें वीडियो

0

बठिंडा : पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्त पंजाब के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत डीजीपी पंजाब गौरव यादव के आदेशों पर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल की अगुआई में शुक्रवार को 2 नशा तस्करों की प्रापर्टी को जब्त किया गया। रामपुरा में डी.ऐस.पी. की अगवाही में नशा तस्करों के घर के बाहर नोटिस चिपका दिए गए हैं।  


इन आदेशों के अनुसार जिस संपत्ति की पुष्टि हो चुकी है, उसे रिश्तेदारों के नाम पर बेचा नहीं जा सकता और ना ही किसी परिवार के सदस्य के नाम पर बदला जा सकता है, इसलिए बठिंडा पुलिस ने कहा कि इस कदम से नशा तस्करों, उनके रिश्तेदारों और गांववासियों को इससे सीख मिलेगी । ऐसा कारोबार करने वालों का अंत बुरा होता है, किसी को भी ऐसा कारोबार करने से बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here