Home Punjab>Fazilka बहू ने ससुर पर किया कातिलाना हमला, जाने वजह

बहू ने ससुर पर किया कातिलाना हमला, जाने वजह

0

अबोहर : पंजपीर टिब्बा निवासी व्यक्ति का बीती रात उसकी पुत्रवधु ने सिर फोड़ दिया। जिसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां वह उपचाराधीन है।उपचाराधीन पंजपीर टिब्बा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र बुघर सिंह ने बताया कि वह और उसका बेटा दोनों ही ड्राइवर है। वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा है। जिसके चलते उसकी पुत्रवधु उसे ताने देती रहती है।

बीती रात उसका बेटा ड्राइवरी करने के लिए गया हुआ था। जिस पर उसकी पुत्रवधु ने उससे विवाद शुरू कर दिया । उसके सिर पर किसी भारी वस्तु का प्रहार कर उसे घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here