Home Punjab>Ludhiana पंजाब : स्ट्रीट डॉग के साथ बर्बरता का मामला आया सामने, देखें वीडियो

पंजाब : स्ट्रीट डॉग के साथ बर्बरता का मामला आया सामने, देखें वीडियो

0

 लुधियाना : एक व्यक्ति की कुत्ते के साथ बर्बरता की वीडियो सामने आई है। उसने पहले स्ट्रीट डॉग को डंडों से मारा और बाद में उसकी छाती में नुकीला बरछा घोंप दिया। इलाके के लोगों ने कुत्ते को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन उक्त व्यक्ति ने किसी की एक न सुनी।

करीब 5 मिनट तक व्यक्ति ने कुत्ते की छाती में बरछा घुसाए रखा। व्यक्ति कुत्ते पर इसलिए गुस्सा था कि कुत्ते ने उसकी कार का कवर फाड़ दिया था। व्यक्ति ने उसे गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां और बरछों से मारा।

कुत्ते की हालत गंभीर देख इलाका निवासियों ने हैल्प फॉर ऐनिमल संस्था के प्रधान मनी और अंकित को सूचित किया। मौके पर पहुंचे NGO के सदस्यों ने कुत्ते की हालत गंभीर देख उसे वेटरनरी अस्पताल दाखिल करवाया। हमले से कुत्ते के फेफड़े तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बर्बरता की सीमा लांघी
हैल्प फार ऐनिमल के प्रधान मनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रतापुरा इलाके में दशमेश कालोनी में एक व्यक्ति ने कुत्ते को बुरी तरह से घायल किया है। इलाके में हरभजन सिंह नाम का व्यक्ति रहता है, जिसने कुत्ते पर बरछे से हमला किया है। इलाके के लोगों ने उसे बताया कि करीब 5 मिनट तक बरछा कुत्ते की छाती में घोंपा गया।

मनी मुताबिक थाना PAU में उन्होंने शिकायत दी है, लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। करीब 4 घंटे तक वह कुत्ते को इंसाफ दिलवाने के लिए थाने के बाहर खड़े रहे। किसी सीनियर अधिकारी ने उनका फोन तक नहीं उठाया।

उधर, इस मामले में थाना PAU के SHO राजिंद्र सिंह ने कहा कि मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। जिस व्यक्ति ने कुत्ते पर हमला किया, वही अब कुत्ते की संभाल कर रहा है। बाकी मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here