Home Punjab>Raikot पंजाब : तेज रफ्तार बुलेट खंभे से टकराया, युवक की दर्दनाक मौ’त

पंजाब : तेज रफ्तार बुलेट खंभे से टकराया, युवक की दर्दनाक मौ’त

0

 बठिंडा :  पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां बीती रात काे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने तक उसकी सांस चल रही थी, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंपा जाएगा।

जानकारी अनुसार देर रात सिवियां रोड पर एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक खंभे से टकरा गया। हादसे में बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद उसकी मौत हो गई। बाद में मृतक की पहचान प्रीतम सिंह (38 वर्ष) निवासी गांव बुर्ज मेहमा के तौर पर हुई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here