Home Punjab>Faridkot पंजाबः ट्रक चालकों के समर्थन में उतरे किसान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो 

पंजाबः ट्रक चालकों के समर्थन में उतरे किसान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो 

0

संगरूरः केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए हिट-एंड-रन कानून के विरोध में ट्रक यूनियन और ड्राइवरों अभी भी कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हुए है. वहीं ट्रक चालकों के इस रोष में किसान भी उनके समर्थन में आ गए है। किसान संगठन भारती किसान यूनियन उगराहां ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर संघों का समर्थन किया है। उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वह ट्रक ड्राइवरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उनका कहना है कि अगुवाई वह करेंगे और वे जो भी समर्थन मांगेंगे उन्हें वह समर्थन देंगे। ऑल पंजाब ट्रक यूनिटी ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि हम जोगिंदर सिंह उगराहां के आभारी हैं। जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हम इस कानून को रद्द कराकर ही अपनी हड़ताल खत्म करेंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here