Home Mohali पंजाब : लुटेरों ने डाक्टर से लूट की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने डाक्टर से लूट की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और लूट की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। लुटेरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। लुटेरे के हौसले इतने बुलंद है कि बेखौफ होकर आए दिन लूट की वारदात को अंजाम देने से नही डरते।

इसी तरह आज देर शाम बूढ़ा गुजर रोड स्थित विजय अस्पताल के मालिक डॉ विजय सुखीजा के अस्पताल में घुस कर 3 लुटेरों ने तेजधार की नोक पर लूट की घटना को इंजाम दिया। डॉ विजय सुखीजा को जख्मी कर दिया। जिस को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना से श्री मुक्तसर साहिब के बाज़ार में सहम का माहौल पाया जा रहा है। एक दिन पहले भी कचा थादेवाला रॉड रोड पर एक दुकान में 3 लुटेरों ने घुस कर दुकानदार को लूटा था। इस घटना को लेकर शहर निवासियों ने थाना सिटी में जाकर पुलिस को जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here