Home Punjab>Amritsar जालंधरः फिल्मी स्टाइल में लुटेरो ने Gun Point पर दिया वारदात को अंजाम

जालंधरः फिल्मी स्टाइल में लुटेरो ने Gun Point पर दिया वारदात को अंजाम

0

जालंधर, ENS: देहात में लूट की वारदात का एक और मामला सामने आया है। जहां अलसुबह 2.30 बजे के पास आदमपुर के पास लूट की वारदाता का मामला सामने आया है। दरअसल, हिमाचल के युवकों का पीछा करते हुए होशियारपुर जालंधर मुख्य मार्ग पर उदेसियां के पास लुटरों ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित और लुटेरों की गाड़ियां पलट गई। इस बीच दोनों गाड़ियों के पलटने के बाद लुटेरों ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी और हिमाचली युवकों से नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया है। 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए हिमाचल निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह अमृतसर से माथा टेककर वापिस आ रहे थे। इस दौरान वह किशनगढ़ के पास आकर कार सवार लुटेरों ने जालंधर का रास्ता पूछा। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रास्ता बताया तो उक्त लुटेरों ने उनसे सामान लूटने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान युवकों ने गाड़ी भगा ली थी। वहीं लुटेरे भी उनके पीछे लग गए और उदेसियां के पास आकर लुटेरों ने कार को टक्कर मार दी। जिससे दोनो कारें खेतों में जा गिरी। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here